Type Here to Get Search Results !

इंटरनेट क्या है? (What is Internet?)

 

इंटरनेट का जनक कौन है?

 विंटन सर्फ़ (Vint Cerf) और रॉबर्ट कान (Robert Kahn) हैं
विंट सर्फ विंटन ग्रे सर्फ ( / sɜːrf / ; जन्म 23 जून, 1943) एक अमेरिकी इंटरनेट अग्रणी हैं और उन्हें "इंटरनेट के पिता" के रूप में मान्यता प्राप्त है, यह शीर्षक टीसीपी/आईपी सह-डेवलपर रॉबर्ट काह्न के साथ साझा करते हैं।

इंटरनेट को हिंदी में ‘अंतरजाल’ कहते हैं.

इंटरनेट क्या है? (What is Internet?)

इंटरनेट सूचना तकनीकी (Information Technique) की सबसे आधुनिक प्रणाली (Modern System) हैं। इंटरनेट दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसे आप विभिन्न कंप्यूटर नेटवर्क ओं का एक विश्व स्तरीय समूह खा सकते हैं। पूरी दुनिया से इस नेटवर्क में हजारों और लाखों कंप्यूटर एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। यह एक ग्लोबल कंप्यूटर नेटवर्क होता है, जो कई प्रकार के सूचना और संचार सुविधाए प्रदान करती है। असल में यह इंटरकनेक्टेड नेटवर्क (Interconnected Network) का एक बहुत बड़ा जाल होता है।


सामान्य रूप से कंप्यूटर को टेलीफोन लाइन द्वारा इंटरनेट से जोड़ा जाता है। लेकिन इसके अलावा और भी बहुत से आधुनिक साधन है जिसके जरिए कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ा जा सकता है। इंटरनेट किसी कंपनी या सरकार के स्वामित्व में नहीं होती है, बल्कि इसमें बहुत से सर्वर (Server) जुड़े रहते हैं, जो कई सारे अलग-अलग institute या कंपनी के हो सकते हैं। कुछ पापुलर इंटरनेट सर्विसेज है जैसे – gopher, FTP – File Transfer Protocol, WWW – World Wide Web, इन सभी का प्रयोग इंटरनेट में इंफॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए किया जाता है।


इंटरनेट को हम विश्वव्यापी विज्ञापन (Worldwide Advertising) का एक माध्यम कह सकते हैं। किसी प्रोडक्ट का Global Survey करने के लिए इंटरनेट सबसे आसान और सस्ता माध्यम हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है इंटरनेट, इंटरकनेक्टेड नेटवर्क का एक बहुत बड़ा जाल होता है जोकि साथ में एक दूसरे के साथ जुड़े रहने के लिए Standardized Communication Protocol का इस्तेमाल करते हैं। और इन्हीं जाल को इंटरनेट की लैंग्वेज में Media या Transmission Media कहा जाता है।


इंटरनेट, Client Server Architecture पर based होता है। जिसमें, जिस कंप्यूटर मोबाइल डिवाइस में इंफॉर्मेशन का यूज किया जाता है वह क्लाइंट (Client) कहलाते हैं और जहां पर सभी इंफॉर्मेशन सुरक्षित रखी जाती है उन्हें सर्वर कहा जाता है। जैसा की आप सभी जानते होंगे कि इंटरनेट पर मौजूद सूचनाओं को देखने या पढ़ने के लिए हम वेब ब्राउज़र (Web Browser) का इस्तेमाल करते हैं इन्हे Client Program कहते हैं। वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का यूज कर सकते हैं।

सर्विस प्रोवाइडर्स का थोड़ा-थोड़ा स्वामित्व माना जा सकता है। इंटरनेट की कार्यप्रणाली की देखरेख करने और उनके International Standard को निर्धारित करने का कार्य कुछ स्वैच्छिक अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं करती है। यह कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं है :-


i) ISOC (Internet Society)

यह एक गैर लाभकारी अंतररास्ट्रीय संसथान हैं जिसका गठन 1992 में इन्टरनेट से सम्बंधित मानकों (Standard), प्रोटोकॉल और नीतियों (Policies) का विकास करने और लोगों को इस सम्बन्ध में शिक्षित बनाने के लिए किया गया।


ii) Internet Architecture Board (IAB)

यह संस्थान इंटरनेट सोसायटी (ISOC) द्वारा निर्धारित नियमों के तहत इंटरनेट के लिए आवश्यक तकनीकी और इंजीनियरिंग विकास का कार्य करता है।


iii) ICANN (internet corporation for assigned names and numbers)

1998 में स्थापित यह संगठन इंटरनेट पर आईपी ऐड्रेस (IP Address) और डोमेन नेम (Domain Name) प्रदान करने तथा उसके मानको के निर्धारण का कार्य करता है।


iv) Domain Name Registrars

कुछ गैर सरकारी संस्थाएं ICANN द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार इंटरनेट के प्रयोग के लिए डोमेन नेम (Domain Name) प्रदान करती है जिन्हें डोमेन नेम रजिस्ट्रार कहा जाता है। विभिन्न डोमेन नेम रजिस्ट्रार यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति या संस्था को इंटरनेट पर एक विशेष (Unique) डोमेन नेम प्रदान किया जाए। डोमेन नेम रजिस्ट्रार का निर्धारण ICANN या Country Code Top Level Domain (CCTLD) द्वारा किया जाता है।


v) IETF (Internet Engineering Task Force)

इंटरनेट मानकों का विकास करना और उनके उपयोग को प्रोत्साहित करना इस संस्था का उद्देश्य है।


vi) W3C (World Wide Web Consortium)

यह एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो वर्ल्ड वाइड वेब के जनक टिम बर्नर्स ली के नेतृत्व में काम करती है। इसका गठन 1994 में किया गया। यह संस्था वर्ल्ड वाइड वेब के प्रयोग के लिए मानकों का निर्धारण करती है।

वैसे तो आज के आधुनिक युग में इंटरनेट का इस्तेमाल हर क्षेत्र में होता है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं होगा जहां पर इंटरनेट का उपयोग नहीं होता है। इंटरनेट का उपयोग निम्नलिखित क्षेत्रों में होता है :-


Research

इंटरनेट नेटवर्क का सबसे बड़ा Source होता है जहां पर लाखों करोड़ों की तादात में डाटा उपलब्ध होता है। इंटरनेट का इस्तेमाल लोग अपने रिसर्च के लिए भी करते हैं। इंटरनेट की मदद से किसी भी प्रकार का डाटा जैसे – files, documents, books, tools, etc. को प्राप्त किया का सकता हैं। इसलिए इंटरनेट के जरिए लोग research भी कर सकते हैं।


Education

इंटरनेट की मदद से एजुकेशन यानी पढ़ाई भी किया जा सकता है। आजकल इंटरनेट पर बहुत से ऑनलाइन कोर्सेज available है जहां से आप कुछ भी सीख सकते हैं। इंटरनेट पर Online Courses और Workshop मिल जाएंगे जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं और साथ ही Live Classes भी Attend कर सकते हैं।


Electronic Mail

ईमेल के जरिए लोग अपना संदेश दूसरों तक पहुंचाते हैं। पहले लोगों को अपना संदेश एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में काफी ज्यादा समय लग जाता था। पर इंटरनेट की मदद से इसे आसान बना दिया गया। अब इंटरनेट की मदद से लोग ई-मेल के जरिए तुरंत ही एक दूसरे के साथ अपना Message Share कर पाते हैं।


Shopping

टेक्नोलॉजी के साथ दुनिया भी बदल रही है, अब वह दिन गए जब शॉपिंग करने के लिए मार्केट और दुकानों में घूमना पड़ता था। अब आपको कोई भी चीज खरीदना है, तो आप अपने घर से ही इंटरनेट की मदद से उसे खरीद सकते हैं। अपनी मनचाही चीजें Internet के जरिए Online Order कर सकते हैं।


Job

आप इंटरनेट की मदद से अपने लिए, अपनी मनपसंद जॉब तलाश कर सकते हैं। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं जहां से आप अपने लिए Job तलाश भी कर सकते हैं, और अगर आपको Employee चाहिए, तो Job प्रदान भी कर सकते हैं।


Electronic News & Magazines

इंटरनेट की मदद से आप किसी भी भाषा में न्यूज देख और पढ़ सकते हैं, साथ ही यहां से आप मैग्जीन, बुक्स, आदि भी पढ़ सकते है। यहां पर आपको बहुत सी news की वेबसाइट मिल जाएंगी जहां से आप सभी खबरें फिर चाहें वो politics, sports, entertainment, weather, breaking news, etc. सभी ब्रेकिंग न्यूज आसानी से देख या पढ़ सकते हैं।


Download & Upload

इन्टरनेट से आप अपनी पसंद की कोई भी चीज डाउनलोड या अपलोड कर सकते हैं। यहाँ पर आपको एसी बहुत सी वेबसाइट मिल जाएँगी, जहाँ से आप मूवीज, सोंग्स, वीडियोस, फाइल्स, डाक्यूमेंट्स, आदि डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इमेजेज, फाइल्स, आदि को इन्टरनेट में अपलोड भी कर सकते हैं।


Friendship

इन्टरनेट पर बहुत से सोशल मीडिया साइट्स उपलब्ध हैं जहाँ से आप नए दोस्त बना सकते हैं और अपने पुराने दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं। आप फेसबुक, ट्विटर, इन्स्ताग्राम, आदि जैसे सोशल मीडिया साइट्स के जरिये अपने दोस्तों के साथ video calling, voice calling, chatting, के जरिये जुड़ सकते हैं या नए दोस्त भी बना सकते हैं।


WWW क्या हैं? (WWW – World Wide Web)

इसे W3 या वेब (Web) भी कहा जाता हैं। यह इन्टरनेट पर उपलब्ध सबसे ज्यादा पोपुलर सर्विस हैं। यह हाइपर लिन्क द्वारा आपस में जुड़े हुए सूचनाओं का बहुत बड़ा group हैं, जिसे इन्टरनेट पर web browser की मदद से प्राप्त किया जा सकता हैं। वर्ल्ड वाइड वेब एक ऐसा network है जिसमें विभिन्न कंप्यूटरों में collected information को Hyper Text Documents की मदद से एक दूसरे से जोड़ा जाता है। इन सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए HTTP (Hyper Text Transfer Protocol) का प्रयोग किया जाता है।


वर्ल्ड वाइड वेब (www) ने इंटरनेट पर सूचनाओं का आदान प्रदान आसान बनाया है और इंटरनेट को “सूचना राजमार्ग” (Information Highway) में बदल दिया है। वर्ल्ड वाइड वेब (www) में stored हर एक पेज Web Page कहलाता हैं। यह वेब पेज HTML (Hyper Text Mark-up Language) का प्रयोग कर तैयार किये जाते हैं और Hyperlink द्वारा एक दुसरे से जुड़े होते हैं। वह स्थान जहाँ ये Web Page store करके रखें जाते हैं, Website कहलाते हैं।

वर्ल्ड वाइड वेब और इन्टरनेट में अंतर (Difference Between WWW & Internet)

इन्टरनेट पर Available Service World Wide Web (www) की Popularity का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि सामान्य रूप से वर्ल्ड वाइड वेब और इन्टरनेट का प्रयोग एक ही अर्थ में किया जाता हैं। पर वास्तव में www, इन्टरनेट पर आधारित एक सेवा (Service) हैं। वर्ल्ड वाइड वेब और इन्टरनेट में कुछ मूलभूत अंतर इस प्रकार हैं :-


i) इन्टरनेट एक अंतररास्ट्रीय संचार नेटवर्क (International Communication Network) हैं जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेर का इस्तेमाल कर दुनियाभर में फैले छोटे बड़े कंप्यूटर नेटवर्क को आपस में जोड़ता हैं। जबकि, वर्ल्ड वाइड वेब केवल एक service हैं जो Hyperlink द्वारा आपस में जुड़े information का एक group हैं जिनका उपयोग साथ में किया जा सकता हैं।


ii) इंटरनेट के लिए इंटरनेट प्रोटोकोल सूट (TCP/IP) का प्रयोग किया जाता है जबकि वर्ल्ड वाइड वेब हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (HTTP) का प्रयोग करता है।


iii) इंटरनेट के प्रयोग के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता (Internet Service Provider) को शुल्क देना पड़ता है जबकि वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट पर उपलब्ध एक निशुल्क सर्विस है।


iv) इंटरनेट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों के समन्वय से कार्य करता है जबकि वर्ल्ड वाइड वेब केवल विभिन्न सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है।


v) वर्ल्ड वाइड वेब एक सुविधा (Service) है और इंटरनेट उस तक पहुंचने का माध्यम (Medium) है।


इंटरनेट प्रोटोकॉल क्या हैं? (What is IP Address?)

इंटरनेट से जुड़े हर एक कंप्यूटर या डिवाइस को उसकी पहचान के लिए एक विशेष Numerical Address दिया जाता है, जिसे IP Address कहा जाता है। यह Numerical Address, इंटरनेट से जुड़ने पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर द्वारा दिया जाता है। दुनिया भर में इंटरनेट से जुड़े किसी दो कंप्यूटर का आईपी एड्रेस एक समान नहीं हो सकता। आईपी एड्रेस इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक कंप्यूटर को एक विशेष पहचान प्रदान करता है।


IP Address, इंटरनेट से जुड़ने वाले सभी कंप्यूटर को एक अलग पहचान देती हैं। इसमें कंप्यूटर या डिवाइस के जरिए इस्तेमाल होने वाले प्रोटोकॉल का नाम और नेटवर्क पर उसकी Location शामिल रहता है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) अगर किसी कंप्यूटर को Permanent IP Address प्रदान करता है तो उसे Static IP Address कहते हैं। अगर किसी कंप्यूटर के इंटरनेट से जुड़ने पर हर बार नया आईपी एड्रेस दिया जाता है तो उसे Dynamic IP Address कहा जाता है।


डोमेन नेम सिस्टम क्या है? (What is DNS – Domain Name System)

इंटरनेट से जुड़े हर एक कंप्यूटर या उपकरण को सर्वर द्वारा एक Special Numerical Address दिया जाता है, जिसे IP Address कहते हैं। इन Address को याद रखना एक कठिन काम हैं। कंप्यूटर सर्वर केवल बायनरी नंबर वाले अंकीय पते की ही पहचान कर सकता है। इस समस्या के हल के लिए डोमेन नेम सिस्टम (DNS) का प्रयोग किया जाता है। डोमेन नेम सिस्टम संख्याओं से बने आईपी एड्रेस को शब्दों से बने डोमेन नेम में बदल देता है जो याद रखने और उपयोग करने में आसान होता है। डोमेन नेम सिस्टम (DNS) में सभी डोमेन नेम और उससे संबंधित आईपी एड्रेस का संग्रह होता है।


जब हम किसी Web Browser पर किसी वेबसाइट का Domain Name टाइप करते हैं तो डोमेन नेम सिस्टम (DNS) उसे अंकीय पता (IP Address) में बदल देता है ताकि सर्वर उस कंप्यूटर की पहचान कर उससे संपर्क स्थापित कर सके। डोमेन नेम, Case Sensitive नहीं होते हैं, अर्थात उन्हें Capital Letters या Small Letters किसी में भी टाइप करने पर Same Result प्राप्त होता है।


Domain Name

नेटवर्क में हर एक वेबसाइट को एक Unique नाम दिया जाता है जो उस वेबसाइट का Address होता है। किसी भी दो वेबसाइट का Domain Name एक जैसा नहीं हो सकता। Domain Name System (DNS) Server, डोमेन नेम को IP Address में बदलकर उस वेबसाइट कि पहचान करता है। डोमेन नेम में वेबसाइट का नाम और एक्सटेंशन शामिल होता है। हर एक वेबसाइट का अपना अलग अलग नाम होता है, जबकि Extension कुछ निर्धारित विकल्पों में से एक हो सकता है।


इंटरनेट के लाभ (Benefits of Internet)

➧ इंटरनेट की मदद से अपना संदेश ईमेल के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक तुरंत भेजा जा सकता है।

➧ इसके जरिए हम घर बैठे अपने सभी प्रकार के बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। इंटरनेट के जरिए हम ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज, टेलिफोन बिल, DTH बिल, बिजली का बिल, इत्यादि का भुगतान कर सकते हैं।

➧ इसके जरिए हम घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। इंटरनेट की मदद से हम घर बैठे ऑनलाइन कोई भी सामान आसानी से खरीद सकते हैं।

➧ इंटरनेट की मदद से हमारी टाइम की तो बचत होती ही है, साथ में हम इसके जरिए बहुत कुछ सीख भी सकते हैं।

➧ इंटरनेट की मदद से हम ऑनलाइन क्लासेस अटेंड कर सकते हैं और पढ़ाई किया जा सकता है।

➧ इसके जरिए हर प्रकार के इंफॉर्मेशन को ढूंढा जा सकता है और रिसर्च किया जा सकता है।

➧ इंटरनेट में सोशल मीडिया के जरिए हम अपने दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं, और नए दोस्त भी बना सकते हैं।

➧ इंटरनेट की मदद से किसी के भी साथ Chatting, Voice Calling के साथ साथ Video Calling भी कर सकते हैं।

➧ इसके जरिए आप ऑनलाइन मूवी देख सकते हैं, वीडियोस और गाने डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन गेम भी खेल सकते हैं।

➧ इसका एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि यहां पर आपको हर प्रकार के सवालों का जवाब आसानी से मिल जाता है।

➧ इंटरनेट की मदद से आप दुनिया से जुड़ सकते हैं। Latest News, Breaking News और हर प्रकार की खबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


इंटरनेट के नुकसान (Disadvantages of Internet)

➧ इंटरनेट का सबसे बड़ा नुकसान इसका लत है। अगर आपको इंटरनेट की लत लग गई, तो आपका काफी ज्यादा समय बर्बाद होने लगेगा।

➧ हैकर्स (Hackers) इंटरनेट की मदद से किसी के भी कंप्यूटर की डाटा को चुरा सकता है।

➧ इंटरनेट के जरिए कंप्यूटर में वायरस भी आते हैं। जिस कारण आपके कंप्यूटर का डाटा खराब हो सकता है और आपका कंप्यूटर स्लो भी हो सकता है।

➧ इंटरनेट पर लोग बिना कुछ सोचे बहुत सी चीजें शेयर कर देते हैं। फिर चाहे वह इंफॉर्मेशन सही हो या गलत। इससे लोगों तक गलत जानकारी पहुंचती है जिस कारण उन्हें नुकसान भी हो सकता है।

➧ इंटरनेट पर बहुत सी वेबसाइट है जहां पर अश्लील कंटेंट होते हैं। जिनका बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

➧ इंटरनेट के सही इस्तेमाल से आपका वक्त बचता है। लेकिन वहीं अगर इंटरनेट की लत लग जाए, तो इससे आपका वक्त बर्बाद भी होता है।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.