Type Here to Get Search Results !

Microsoft Word Kya Hai In Hindi-माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्‍या है

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का इतिहास - (History of Microsoft Word)

 पहली बार माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को 1981 में चाल्स सिमोनी और रिचर्ड ब्राड़ी द्वारा लाया गया | एम् एस वर्ड का पहला संस्करण 1983 में Word 1.0 जेनिक्स और एमएस डास के लिए जारी किया गया | उसके बाद 1990 में पहला GUI सक्षम वर्ड प्लेटफोर्म जारी किया गया | 2003 में विंडो और मैक दोनों के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कर दिया गया 

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के सभी संस्करण- (Microsoft Word Version)

1. Ms Word 1.0 (1983)
2.  Ms Word 95 (1995)
3.  Ms Word 97 (1996)
4.  Ms Word 98 (1998)
5.  Ms Word 2000 (1999)
6.  Ms Word 2001 (2000)
7.  Ms Word 2002 (2001)
8.  Ms Word 2003) (2003)
9.  Ms Word 2007 (2006)
10.  Ms Word 2010 (2010)
11.  Ms Word 2013 (2013)
12.  Ms Word 2016 (2015)
13.  Ms Word 2019 (2018)
14.  Ms Word 2021 (2021)
15.  Ms Word 365 (2020)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड इंटरफ़ेस 

प्यारे विद्यार्थियो अब हम लोग माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के इंटरफ़ेस के बारे में जानेगे उनके नामे के साथ - साथ उनका परिभाषा साथ ही मै पिक्चर के माध्यम से भी दिखायुगी अपलोगो को जिससे सभी चीजे सही से समझ आ जाये तो फिर चलिए शुरू करते है |

एमएस वर्ड इंटरफ़ेस के महत्पूर्ण नाम 

  1. Title Bar(Minimize, Maximize/ Restore, Close Button)
  2. Office Button 
  3. Menu Bar
  4. Ribbon Bar
  5. Ruler Bar
  6. Work area 
  7. Scroll Bar
  8. Status Bar
  9. Cursor
Ms Word Interface Image

1. Title Bar(टाइटल बार): यह एमएस वर्ड में सबसे उपर एक पट्टी के रूप में उपस्थित रहता है जो यहाँ दर्शाता है कि हम किस फाइल को ओपन किये है | टाइटल बार के राईट साईड में  तीन बटन उपस्थित रहती है | Minimize, Maximize/Restore Button and Close Button 

(i)Minimize Button(Window+D): इस बटन के प्रयोग से हम अपनी ओपन किसी भी विंडो को अस्थायी रूप से बंद करते है जो बंद होने के बाद टास्क बार पर एक बटन के रूप में जाके उपस्थित हो जाती है | हमे अगर उसे दोबारा ओपन करना हो तो उसपे क्लिक करके ओपन कर लेते है |

(ii)Maximize/Restore Button(Ctrl+F10): इस बटन के प्रयोग से हम अपनी विंडो स्क्रीन को फुल तथा हाफ स्क्रीन करते है अपने जरूरत के हिसाब से 

(iii)Close Button(Ctrl+F4): इस बटन के प्रयोग से हम अपनी विंडो स्क्रीन को स्थायी रूप से बंद करते है 

2. Office Button(Menu): यह एमएस वर्ड का मुख्य भाग होता है जिसे अलग - अलग संस्करण में मेनू के रूप में या ऑफिस बटन के रूप में जाना जाता है | इसके अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण आप्शन पाए जाते है जिनका उपयोग सबसे जयादा होता है जो इस प्रकार है 


जितने भी उपर दिए इमेज में आप्शन आपको दिख रहे है ए सभी ऑफिस बटन/ फाइल मेनू में पाए जाते है | आगे हमलोग इनके बारे में बिस्तार से पड़ेगे शॉर्टकट कि के साथ 

3. Menu Bar (मेनू बार): यह ठीक टाइटल बार के निचे और रिबन बार उपर एक पतली पट्टी के रूप में उपस्थित रहता है | जिसके अंतर्गत एमएस वर्ड के सभी मेनू (टैब) प्रदर्शित होते है जो कि निचे दिए गये इमेज में इस प्रकार है 

4. Ribbon Bar (रिबन बार): यह मेनू बार ठीक नीछे सबसे जायदा चौड़ी पट्टी के रूप में उपस्थित रहता है | जो सभी टैब के पुरे आप्शन को प्रदर्शित करने का काम करता है जैसे अगर आप होम टैब पर क्लिक करेगे तो उसके सभी आप्शन रिबन बार पर शो होगे इन्सर्ट टैब पर क्लिक करेगे तो उसके अभी आप्शन रिबन बार पर शो होगे जो कि मैंने निचे इमेज में दिखाया है | रिबन बार कि शॉर्टकट कि Ctrl+F1 होती है जिसके द्वारा आप रिबन बार को ला और हटा सकते है 

5. Ruler Bar(रूलर बार): रूलर बार मुख्य काम पेज कि मर्जिंग को ठीक करना तथा उसे प्रदर्शित करना | यह मुख्य रूप से दो प्रकार को होता है | Vertical And Horizontal, Vertical Ruler Bar पेज के लेफ्ट साइड में रहता है और Horizontal Ruler bar पेज के टॉप पर उपस्थित रहता है |

6. Work Area(वर्क एरिया): एमएस वर्ड में यह वह पार्ट होता है जिसके अंदर हम काम करते है | जिसको आपलोग पेज के नाम से भी जानते है | न्यू पेज लेने कि शॉर्टकट कि Ctlr+Enter  होती है  |
7. Scroll Bar (स्क्रोल बार) एमएस वर्ड में इसके द्वारा हम पेज को स्क्रॉल करते लेफ्ट टू राईट, उप टू डाउन स्क्रोल बार मुख्य रूप से दो बार्कर होता है Vertical Scroll Bar(पेज को प -डाउन करता है) तथा Horizontal scroll Bar(पेज को लेफ्ट- राईट करता है | 

8. Status Bar (स्टेटस बार): यह टास्क बार उपर एक पतली पट्टी के रूप में उपस्थित रहता है जिसके लेफ्ट साइड में यह प्रदर्शित होता है कि हम एमएस वर्ड में कितने पेज लिए है किस पेज पर है, कितना टोटल वर्ड लिखे है अपने डॉक्यूमेंट में | इसके राईट साइड में ज़ूम इन व ज़ूम आउट रहता है 

9. Cursor (कर्सर): यह पेज पर एक लाइन के रूप में ब्लिंक करता रहता है जो हमारी पोजीसन को दर्शाता है कि हम किस पोजीसन पर काम कर रहे है 

10. Task Bar(टास्क बार): यह विंडो व एप्लीकेशन विंडो के सबसे निचे उपस्थित रहता है जिसके लेफ्ट साइड में स्टार्ट बटन तथा लेफ्ट साइड में नोटीफिकेशन एरिया उपस्थित रहती है |

चलिए अब आपको मेनू बार अंदर उपस्थित सभी आप्शन के बारे में बताते है |

1.New (Ctrl+N): इस आप्शन के प्रयोग से हम नया डॉक्यूमेंट लेते है | ध्यान दे कुछ लोग बोलते न्यू पेज लेते है जो कि एसा नही है इससे हमारा पूरा डॉक्यूमेंट ही नया हो जाता है 

2. Open (Ctrl+O): इस आप्शन के प्रयोग से हम पहले से सुरक्षित कि गयी फाइल को ओपन करते है |

3. Save (Ctrl+S): इस आप्शन के प्रयोग से हम अपने डॉक्यूमेंट को फाइल नाम देकर अपनी इच्छा अनुसार कंप्यूटर के किसी भी ड्राइव में सुरक्षित करते जिससे वह हमे जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाये |

4. Save as (Ctrl+F12): इस आप्शन के प्रयोग से हम पहले से सेव कि गयी फाइल का नाम बदल सकते है साथ ही उसका अगर लोकेसन बदलना हो तो बदल सकते है अपने जरूरत कि हिसाब से |

5. Print (Ctrl+P) इस आप्शन के प्रयोग से हम अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंटर के माध्यम से प्रिंट करते है जिसमे अपने प्रिंटर के फंक्शन के अनुसार कलर या ब्लैक प्रिंट कर सकते है 

6. Print Preview(Ctrl+F2): इस आप्शन के प्रयोग से हम अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने से पहले उसका Preview देख लेते है कि कही हमारा डॉक्यूमेंट प्रिंट करते टाइम कट तो नहीं रह अगर कट रहा है तो उसे पेज सेटअप में जाके ठीक करेगे |

 7. Exit (Alt+F4): इस आप्शन के प्रयोग से हम अपने डॉक्यूमेंट से स्थायी रूप से बाहर जाते है 

इसे भी ध्यान दे 

एमएस वर्ड को मुख्य रूप से तीन तरह से ओपन कर सकते है 

1.स्टार्ट बटन पर क्लिक करेगे एमएस ऑफिस पर जायेगे उसमे एमएस वर्ड पर क्लिक करेगे 

2. डेस्कटॉप पर एमएस वर्ड के उपस्थित आइकन पर डबल क्लिक करके 

3. कीबोर्ड से Window+R दबायेगे रन खुलेगा उसमे टाइप करेगे winword उसके बाद इंटर 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.